शुक्रवार, 17 अक्तूबर 2014

करोड़ों कमाने वाले छोटे मियां

बडे मियां तो बडे मियां, छोटे मियां सुभानल्लाह
1.
इवान (अमेरिका)

इवान (अमेरिका)

उम्र 8 साल

आइडिया: यू-ट्यब पर विडियो और गेमिंग रिव्यू

8 साल के इवान यू-ट्यूब से एक साल में 8 करोड़ रुपए कमा चुके हैं। इवान EvanTubeHD चलाते हैं। यह यू-ट्यूब चैनल है, जिस पर वह खिलौनों और विडियो गेम्स के रिव्यू करते हैं। यू-ट्यूब पर खिलौनों के रिव्यू से एक साल में वह 13 लाख डॉलर (करीब 8 करोड़ रुपये) कमा चुके हैं। यह काम इवान और उनके पिता ने मजे के लिए शुरू किया था। इवान के पिता जेरड के अनुसार उनके पास सेल्स टीम है, जो विज्ञापन और ब्रैंड्स का काम देखती है।


2.
मैडिसन (साइप्रस)

मैडिसन (साइप्रस)

उम्र 16 साल

आइडिया: फुटवेयर चेन FishFlops

फिशफ्लॉप्स (FishFlops) नाम की कंपनी शुरू करने के लिए सायप्रस निवासी मैडिसन को अपने पापा को तैयार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पिता के 900 डॉलर (करीब 53 हजार रुपये) की मदद से उन्होंने फिशफ्लॉप्स की नींव डाली और फिर मुड़कर नहीं देखा। फिलहाल यह कंपनी दुनिया भर में सालाना 10 लाख डॉलर (करीब 6 करोड़ रुपये) का रेवेन्यू हासिल करती है।


3.
संजय, श्रवण (भारत)

संजय, श्रवण (भारत)

उम्र : संजय 13 और श्रवण 15 साल

आइडिया: मोबाइल ऐप्लिकेशन फर्म

चेन्नै के इन 2 भाइयों ने करीब 2 साल पहले मोबाइल ऐप्लीकेशन फर्म गो डाइमेंशंस (Go Dimensions) बनाई। 11 साल की उम्र में सीईओ बने संजय शायद दुनिया में यह मुकाम पाने वाले सबसे कम उम्र के हैं। उनके एक और ऐप कैच अप कॉप को 45 देशों में हजारों बार डाउनलोड किया गया।



4.
हर्टमेन (अमेरिका)

हर्टमेन (अमेरिका)

उम्र 16 साल

आइडिया: कैंडल का कारोबार

एक छोटी सी इच्छा ने ओहायो निवासी हर्टमेन को अपना कारोबार करने को प्रेरित किया। उनकी इच्छा बच्चों की साइकल रेस के लिए साइकल खरीदने की थी, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने मैन-कैंस (Man-Cans) नाम से सुगंधित मोमबत्तियों का कारोबार शुरू किया। फिलहाल उनकी कंपनी की मोमबत्तियां दुनिया भर में मशहूर हो चुकी हैं। बीते साल उनकी कंपनी ने करीब 15 करोड़ रुपये की मोमबत्तियां बेचीं।



5.
मोज़ाह (अमेरिका)

मोज़ाह (अमेरिका)

उम्र 12 साल

आइडिया: टाई बो का कारोबार

2011 में मोज़ाह ने अपनी दादी मां की सिलाई मशीन की मदद से मोज़ बोस (Mo's Bows) कंपनी की स्थापना की। अब तक कंपनी करीब 5,000 बो बेच चुकी है, जिससे 90,000 डॉलर (करीब 53 लाख रुपये) की कमाई हो चुकी है। मोजाह ने सोशल मीडिया के जरिये बो बेचना शुरू किया और अब कई स्टोर्स में ये उपलब्ध हैं। मोज़ाह की इच्छा 20 साल की उम्र का होने तक मेल्स की क्लोदिंग लाइन शुरू करने की है।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें